Blog

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक : बिलासपुर में प्रशासन ने कई वार्डों को किया इंफक्टेड घोषित, पोल्ट्री बिक्री पर रोक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एच5एन1) ने दस्तक दी है। जिले में 5 हजार से अधिक मुर्गें-मुर्गियों की संदिग्ध परिस्थियों में मौत की बात कही जा रही है। कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में पिछले 5 दिन में इन मुर्गें-मुर्गियों की मौत हो गई है। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए सैंपल को भोपाल लैब भेजा गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभावित पोल्ट्री क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन बनाया गया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड शामिल हैं, जबकि आसपास के कई वार्डों और नगर क्षेत्रों को सर्विलांस जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और स्वास्थ्य तथा पशुपालन विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखेंगी। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों जैसे मुर्गी, अंडे की बिक्री, परिवहन और भंडारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही इन उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। डोर टू डोर डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है। मरे हुई मुर्गियों और अपशिष्टों का निपटान जैव सुरक्षा मानकों के तहत किया जाएगा।

कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों से संपर्क की व्यवस्था भी की गई है। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. जीएस तंवर (मोबाइल: 8827817931) और उप प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पिल्ले (मोबाइल: 9406158769) से संपर्क किया जा सकता है।

The post छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक : बिलासपुर में प्रशासन ने कई वार्डों को किया इंफक्टेड घोषित, पोल्ट्री बिक्री पर रोक appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button