रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार पूर्व का बकाया बिजली बिल में भारी छुट दे रही है। यानी जो उपभोक्ता किसी भी कारण वश अपना बिजली बिल जमा नहीं कर पाया है और उसका बकाया काफी बढ़ गया है उसके लिए यह योजना काफी लाभकारी होगी। ऐसे उपभोक्ताओं को सरकार भारी छूट देने जा रही है। इस योजना से छत्तीसगढ़ के करीब 29 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल के समय आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से बहुत से लोग बिजली बिल नहीं भर पाए थे। जिस वजह से उनका बिजली बिल धीरे-धीरे करके बढ़ते चल गया। सरकार ऐसे लोगों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत उन्हें छूट देगी। यदि उपभोक्ता की बिजली बिल राशि अधिक है और उसे वह भुगतान नहीं कर पता है तो उसे किस्तों में भी पटाने की सुविधा दी जाएगी। इस योजना का लाभ 29 जून 2026 तक दिया जाएगा। बिजली बिल का भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को विभाग वेबसाइट पर पंजीयन करना होगा। बताया जा रहा है कि योजना के तहत लगभग 75% तक बिजली बिल माफ किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आज आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करने वाली जनकल्याणकारी “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना–2026” का शुभारंभ किया गया। इस योजना से प्रदेश के लगभग 28.42 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की संभावना है। इससे करीब 1566 करोड़ रुपये के बकाया प्रकरणों के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा तथा उपभोक्ताओं को लगभग 757 करोड़ रुपये की राहत मिलने का अनुमान है।
The post बिजली उपभोक्ताओं को सरकार दे रही बड़ी राहत, बकाया बिजली बिल पर मिलेगी भारी छूट appeared first on ShreeKanchanpath.




