Blog

नक्सलियों का सेंट्रल कमेटी मेंबर गणपति नेपाल से हुआ गिरफ्तार

रायपुर। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के मेंबर गणपति को आखिरकार पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि से नक्सलियों को काफी बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा नक्सलियों की एक और टीम पुलिस के सामने समर्पण कर सकती है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें कि दुर्दांत नक्सली और नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार किया गया है। गणपति पोलित ब्यूरो मेंबर होने के साथ ही साथ 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव था, गणपति के अचानक से गिरफ्तार होने से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है, पुलिस जवानों के ऊपर होने वाले कई हमले में गणपति का नाम हमेशा सामने आया है। गणपति की तलाश काफी लंबे से पुलिस कर रही थी, जिसके लिए अलग-अलग टीमों को लगाने के साथ ही उसकी जांच की जा रही थी, ऐसे में गणपति की गिरफ्तारी नक्सलियों की टीम को बड़ा झटका देने वाली है।

15 नक्सली कर सकते हैं आत्मसमर्पण
लगातार नक्सलियों के बड़े लीडर के द्वारा समर्पण किये जाने से अन्य नक्सलियों का भी हौसला टूट रहा है, जिसके कारण कुछ और नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इनमें पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य डीवीसीएम स्तर के नक्सली शामिल हैं, जो अपने साथ हथियार लेकर पहुंच सकते हैं। इस आत्मसमर्पण को लेकर एक-दो दिन में पुलिस जानकारी देगी।

The post नक्सलियों का सेंट्रल कमेटी मेंबर गणपति नेपाल से हुआ गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button