पोषण के नजरिए से भी ये खजूर खास माने जाते हैं, क्योंकि इनमें कई जरूरी मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. दिल, हड्डियों, इम्यूनिटी और ऊर्जा के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है. आइए जानते हैं अजवा खजूर का स्वाद इतना खास क्यों होता है, ये कहां उगते हैं और इनके फायदे क्या हैं.
अजवा खजूर का स्वाद और कहां उगता है
दुनिया में सबसे ज्यादा खजूर की खेती सऊदी अरब में होती है, और अजवा खजूर खास तौर पर मदीना के इलाके में उगाया जाता है. यही इसकी असली पहचान भी है. अजवा खजूर आकार में छोटे, गहरे काले रंग के और हल्की झुर्रीदार सतह वाले होते हैं. इनका छिलका पतला और गूदा मुलायम व भरपूर होता है. स्वाद की बात करें तो ये न ज्यादा चिपचिपे होते हैं और न ही जरूरत से ज्यादा मीठे. इसमें हल्की कारमेल जैसी मिठास और नर्म बनावट होती है, जो इसे खाने में बेहद सुखद बनाती है. कई लोग इसे मिठाइयों, शेक या हेल्दी स्नैक में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन असली मजा इसे सीधे खाने में ही आता है. यही वजह है कि अजवा खजूर को दुनिया के बेहतरीन खजूरों में गिना जाता है.
अजवा खजूर के फायदे
1. दिल के लिए अच्छा
अजवा खजूर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और मैग्नीशियम पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व दिल की धड़कन को संतुलित रखने में मदद करते हैं. माना जाता है कि ये खून में होमोसिस्टीन का स्तर कम करने में भी सहायक हो सकते हैं, जो दिल से जुड़ी परेशानियों का एक कारण माना जाता है.
2. हड्डियों और दांतों को मजबूती
इन खजूरों में कैल्शियम और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में होते हैं. ये दोनों मिनरल हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं. जो लोग कैल्शियम की कमी या हड्डियों में दर्द महसूस करते हैं, उनके लिए सीमित मात्रा में अजवा खजूर लेना फायदेमंद माना जाता है.तुरंत ऊर्जा देने वाला
अजवा खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज जैसे प्राकृतिक शुगर होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं. कमजोरी, थकान या लो एनर्जी महसूस होने पर 2–3 अजवा खजूर काफी राहत दे सकते हैं. यही कारण है कि रोजा खोलते समय खजूर खाने की परंपरा है.डायबिटीज में सीमित मात्रा
अजवा खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बाकी कई मीठी चीजों से कम माना जाता है. इसलिए मधुमेह के मरीज भी डॉक्टर की सलाह से कम मात्रा में इसे ले सकते हैं. हालांकि ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शुगर बढ़ सकती है, इसलिए संतुलन जरूरी है.





