रायपुर। 3 मार्च मंगलवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। और शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। इसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है। यह चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देने वाला है।

देश के अधिकांश हिस्सों में यह अलौकिक दृश्य चंद्रमा उदय के समय अपने अंतिम चरण में नजर आएगा, वहीं पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आकाश में पूर्ण अवस्था की अंतिम झलक भी देखी जा सकेगी। चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 बजे आरंभ होकर शाम 6:48 बजे तक चलेगा। एशिया, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में ब्लड मून दिखेगा।
भारत में ज्यादातर हिस्सों में दिखेगा ग्रहण
भारत के ज्यादातर हिस्सों में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, हालांकि अधिकतर क्षेत्रों में लोग केवल अंतिम चरण देख पाएंगे। पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में चंद्रमा अपेक्षाकृत पहले उदित होगा, जिससे वहां पूर्ण अवस्था का अंतिम भाग भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई और कन्याकुमारी में यह ग्रहण लगभग 31 मिनट तक दिखाई दे सकता है। अनुमान है कि विश्व की लगभग 40% आबादी इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का कम से कम एक हिस्सा देख सकेगी। यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका व यूरोप के कुछ हिस्सों में कई चरणों में दिखाई देगा। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
The post साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, दोपहर बाद लगेगा ग्रहण, भारत के कई हिस्सों में दिखेगा appeared first on ShreeKanchanpath.





