Blog

Anti-Naxal Operation : कांकेर में नक्सली मल्लेश ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर। कांकेर जिले के पखांजूर छोटेबेठिया में स्थित बीएसएफ 94वीं बटालियन में डीवीसीएम मल्लेश ने एके-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। मल्लेश कई नक्सली घटनाओं में वांछित था और उसकी तलाश लंबे समय से जारी थी।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार डीवीसीएम रैंक का सक्रिय माओवादी मल्लेश ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। कांकेर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के समक्ष मल्लेश ने आत्मसमर्पण किया। माओवादी मल्लेश लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था। हाल के दिनों में हुए एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों व सैकड़ों की संख्या में हुए सरेंडर के बाद संगठन कमजोर हो रहा है। संभवत: लीडर की कमी के कारण बडे कैडर के नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। इसी कड़ी में मल्लेश ने भी सरेंडर किया है।

The post Anti-Naxal Operation : कांकेर में नक्सली मल्लेश ने किया आत्मसमर्पण appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button