रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की विजयी प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का पांचवा मैच शनिवार 14 फरवरी को बडौदरा में हरियाणा टीम के विरुद्ध खेला गया। इस मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने हरियाणा को 6 विकेट से हराकर प्रतियोगिता में अपनी लगातार पांचवी जीत दर्ज की।
इस मैच में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 248 रन बनाये। हरियाणा की ओर से तनिषा ओहलान ने 95 रन तथा शितल राणा ने 73 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त तनिष्का शर्मा ने 61 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से उर्मिला हरीना ने 2 विकेट, प्रिती यादव तथा तरन्नुम पठान ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 48.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से नेहा ने 72 रनों का योगदान दीया व कप्तान कृति गुप्ता ने 72 नाबाद रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त कुमुद साहू ने महत्वपूर्ण 52 रनों का योगदान दिया। हरियाणा की ओर से त्रिवेणी वसिष्ठ ने 2 विकेट तथा सुमन गुलिया व प्रिती आर बोस ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 6 विकेट से जीत लिया। कृति गुप्ता प्लेयर ऑफ द मैच बनीं ।
The post सीनियर महिला वनडे में छत्तीसगढ़ की लगातार पांचवी जीत, हरियाणा को 6 विकेट से हराया appeared first on ShreeKanchanpath.



