रायपुर। राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 से नई यूनिफॉर्म लागू करने का निर्णय लिया है। अब तक छात्र आसमानी रंग की शर्ट और नेवी ब्लू पैंट तथा छात्राएं ट्यूनिक पहनती थीं। नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को स्लेटी रंग की पैंट और नीले रंग की चेक शर्ट पहननी होगी। योजना की शुरुआत वर्तमान सत्र में बिलासपुर और अंबिकापुर जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी। वहां मिले सकारात्मक अनुभव के बाद अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है।
निजी स्कूलों की तरह होगी आकर्षक
यह यूनिफॉर्म आधुनिक, साफ-सुथरी और निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म जैसी आकर्षक होगी। इस वृहद परियोजना के लिए राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन सहकारी संघ को जिम्मेदारी सौंपी है। लगभग 156 करोड़ रुपए का ऑर्डर जारी किया जा चुका है, ताकि समय पर यूनिफॉर्म तैयार कर बच्चों तक पहुंचाई जा सके। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे पहले बिलासपुर व अंबकिापुर में इसे लागू किया जाएगा।
विजुअल गैप को कम करना सरकार का लक्ष्य
अब तक छात्र आसमानी शर्ट और नेवी ब्लू पैंट पहनते थे, जबकि छात्राएं ट्यूनिक पहनती थीं। नई व्यवस्था के तहत यूनिफॉर्म को अधिक आकर्षक और आधुनिक बनाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि जब बच्चा खुद को साफ-सुथरी और सुंदर ड्रेस में देखता है, तो वह किसी भी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र से कमतर महसूस नहीं करता। सरकार लक्ष्य सरकारी व निजी स्कूलों के विजुअल गैप को कम करना भी है।
The post बदलेगी छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की यूनिफॉर्म : स्लेटी पैंट और नीली चेक शर्ट में दिखेंगे विद्यार्थी appeared first on ShreeKanchanpath.


