Blog

CG Crime : ब्रेकअप व नंबर ब्लॉक करने से नाराज गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को चाकू से गोदकर मार डाला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। दरअसल प्रेमी ने युवती से ब्रेकअप कर लिया था और उसके बाद उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। इस बात से नाराज युवती मंगलवार की सुबह अपने बॉयफ्रेंड के पास चाकू लेकर पहुंची और गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपिया गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में किराए क मकान में रहता था। कामता की इस्टाग्राम के माध्यम से सीपत क्षेत्र की रहने वाली रोशनी सूर्यवंशी (22) से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों बातचीत करने लगे और रिलेशन भी मेंटेन कर रहे थे।

बताया जा रहा है दोनों के बीच प्रेम संबंध काफी आगे बढ़ गया था। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और कामता ने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद भी युवती उससे बात कर मनाने का प्रयास करती रही लेकिन कामता ने उसका मोबाइल नंबर की ब्लॉक कर दिया। इससे युवती काफी नाराज हुई और मंगलवार की सुबह धारदार चाकू लेकर कामता के मकान में पहुंची।

युवती को शक था कि युवक का किसी और लड़की से अफेयर चल रहा है। युवक के मकान पर पहुंचने के बाद युवती ने उससे मोबाइल मांगा और नंबर ब्लॉक करने का कारण पूछा। इस पर युवक तैश में आ गया और फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। युवती पहले से पूरी तैयारी करके आई थी। विवाद के दौरान उसने युवक के सीने पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल कामता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

The post CG Crime : ब्रेकअप व नंबर ब्लॉक करने से नाराज गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को चाकू से गोदकर मार डाला appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button