देश दुनिया

गाय-भैंस को खिलाएं ये खास घास, बाल्टी भर-भरकर देंगे दूध, मछली और मुर्गियों के लिए भी फायदेमंद

खेती के साथ-साथ पशुपालन किसानों की अतिरिक्त आय का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है. जिले के अधिकांश किसान दूध उत्पादन के जरिए अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं. आमतौर पर अधिक दूध बढ़ाने के लिए किसान दुधारू पशुओं को हरा चारा या महंगे-महंगे दाना खिलाते हैं. लेकिन, अब एक जलीय पौधा एजोला कम लागत में बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है. विशेषज्ञों के अनुसार एजोला को बरसीम या सूखे भूसे के साथ मिलाकर खिलाने से दूध उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होती है. एजोला तालाबों, झीलों और गड्ढों के ठहरे हुए पानी में प्राकृतिक रूप से उगने वाला जलीय पौधा है. यह न केवल दुधारू पशुओं के लिए उत्कृष्ट हरा चारा है, बल्कि मुर्गियों और मछलियों के लिए भी बेहद पौष्टिक आहार साबित होता है. पशुओं को नियमित रूप से एजोला खिलाया जाए तो 10 से 15 दिनों के भीतर दूध उत्पादन में साफ बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button