Blog

राजनाथ सिंह ने नागपुर में गोला-बारूद संयंत्र का किया उद्घाटन, कहा- निजी क्षेत्र में नया संकल्प दिखता है

नागपुर। देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित मीडियम कैलिबर एम्युनिशन फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब वह ऐसे निजी क्षेत्र के रक्षा संयंत्र देखते हैं, तो उन्हें सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि नया संकल्प, नई ऊर्जा और नवाचार दिखाई देता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब रक्षा उत्पादन लगभग पूरी तरह सार्वजनिक क्षेत्र तक सीमित था। निजी कंपनियों की भागीदारी बहुत कम थी। लेकिन बीते वर्षों में इस सोच को बदला गया। आज निजी क्षेत्र रक्षा उत्पादन में बड़ी भूमिका निभा रहा है और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दे रहा है। नागपुर में बनी यह अत्याधुनिक फैसिलिटी सौर उद्योग द्वारा तैयार की गई है। यहां आधुनिक तकनीक से मीडियम कैलिबर गोला-बारूद का निर्माण किया जाएगा। इससे भारतीय सशस्त्र बलों को समय पर और उच्च गुणवत्ता वाला एम्युनिशन उपलब्ध होगा और आयात पर निर्भरता कम होगी।

The post राजनाथ सिंह ने नागपुर में गोला-बारूद संयंत्र का किया उद्घाटन, कहा- निजी क्षेत्र में नया संकल्प दिखता है appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button