छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से बदलेगा मौसम, अगले दो दिन कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना

बीते दिन के मौसम की बात करें प्रदेश के दुर्ग संभाग के एक-दो हिस्सों में शीत लहर चली। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दो दिनों में छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने वाला है और प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान मंगलवार और बुधवार को राज्य के छह जिलों में यानी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झमाझम पानी गिरने की संभावना है। जिससे की इन इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो अगले 48 घंटों में वहां न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

बीते दिन के मौसम की बात करें बुधवार को प्रदेश के दुर्ग संभाग के एक-दो हिस्सों में शीत लहर चली। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो दुर्ग में 8.2 डिग्री, कोरिया में 8.2 डिग्री, पेंड्रा में 9 डिग्री, रायपुर में 9 डिग्री, राजनांदगांव में 9.5 डिग्री, दंतेवाड़ा में 9.6 और बिलासपुर में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

शुक्रवार सुबह तक रायपुर के मौसम का पूर्वानुमान

1 जनवरी को राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम की विशेषताएं व सिनोप्टिक स्थितियां

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक ऊपरी हवा के चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक ट्रफ है, जिसका अक्ष औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और अब यह लगभग देशांतर 71 डिग्री पूर्व के साथ अक्षांश 27 डिग्री उत्तर में बना हुआ है

 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button