सर्दी में फ्रिज को कितने घंटे चलाना जरूरी होता है? क्या इसे लगातार 24 घंटे चालू रखना चाहिए? इस तरह के सवाल क्या आपको भी परेशान करते हैं। तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आजकल लगभग हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है
खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक खराब होने से बचाने और फ्रेश रखने के लिए लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में मौसम ठंडा होता है और तापमान कम। ऐसे में बहुत सारी चीजें कुछ दिन बाहर रखने के बाद भी खराब नहीं होती है। इसलिए फ्रिज की सर्दियों में ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में लोच सोचते हैं सर्दी में फ्रिज को कितने घंटे चालू रखना चाहिए? आइए जानें इसके बारे में।
ठंड में कितनी देर चलाएं फ्रिज?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक सर्दियों में फ्रिज को बार-बार बंद या चालू नहीं करना चाहिए। ठंड में फ्रिज को बार-बार बंद करने की बजाय आप उसके तापमान को कम यानी (जैसे 1 या 2 नंबर/3-5°C) पर कर सकते हैं। लंबे समय तक फ्रिज को बंद करने से तापमान बढ़ने की वजह से बैक्टीरिया को बढ़ावा मिल सकता है।डिजिटल डिस्प्ले वाले फ्रिज को सीधे डिग्री के हिसाब से सेट कर सकते हैं। वहीं पुराने मॉडल्स के फ्रिज को ठंड में 2 या 3 नंबर की सेटिंग में चलाना चाहिए। पूरी तरह से भरे फ्रिज को ज्यादा सेटिंग (लगभग 3 या 4) पर सेट रख सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
स्टैंडर्ड रेफ्रिजरेटर प्रति दिन बिजली के 1 से 2 यूनिट (kWh) के बीच उपयोग करता है। बिजली बचाने के लिए आप फ्रिज को औसतन 18 से 20 घंटे चला सकते हैं। कुछ घंटे (जैसे 1-2 घंटे के लिए) बंद कर सकते हैं। फ्रिज एक बार सेट तापमान तक पहुंचने के बाद खुद-ब-खुद कंप्रेसर को बंद कर देता है। साथ ही तापमान बनाए रखने के लिए समय-समय पर फिर से चालू होता है। घर से बाहर जा रहे हैं या फ्रिज में कम सामान है, तो उसे इको मोड या मीडियम कूलिंग पर सेट किया जा सकता है। इससे बिजली की खपत में कमी आती है।





