भिलाई। भिलाई में पिछले 32 वर्षों से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय संस्था “गीत वितान कला केन्द्र (स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स)” को आगामी 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को शाम 6 बजे, बोलपुर शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल) में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में “रवींद्रनाथ टैगोर सेवा एक्सीलेंस अवॉर्ड – 2025” से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान संस्था को रवींद्रनाथ टैगोर के कला एवं संस्कृति के प्रसार से प्रेरित होकर, देशभर में कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष यह सम्मान देश की छह चयनित संस्थाओं को दिया जाएगा, जिनमें छत्तीसगढ़ से एकमात्र संस्था के रूप में गीत वितान कला केन्द्र का चयन हुआ है।
यह समारोह दक्षिण कोलकाता क्रीड़ा एवं संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित “शांतिनिकेतन उत्सव 2025” के अंतर्गत संपन्न होगा। स्वर्गीय शिप्रा भौमिक द्वारा स्थापित इस संस्था के प्रमुख सदस्य मिथुन दास, रजनी सिन्हा, सोमेन कुंडू, सुधेंदु बागची, प्रदीप मित्रा, दिनेश सिन्हा, चंद्रा बैनर्जी, नीना बागची एवं रूमा कुंडू समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर नृत्यमणि मिथुन दास ने बताया कि यह सम्मान न केवल संस्था के लिए, बल्कि भिलाई और छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति के लिए भी गौरव का क्षण है।

The post गीत वितान कला केन्द्र को मिलेगा शांतिनिकेतन बोलपुर में राष्ट्रीय सम्मान appeared first on ShreeKanchanpath.



