छत्तीसगढ़

किसान पंजीयन और गिरदावरी की सूची ग्राम पंचायतों में चस्पा करें – कलेक्टर

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

किसान पंजीयन और गिरदावरी की सूची ग्राम पंचायतों में चस्पा करें – कलेक्टर

सभी ग्राम पंचायतों में 2 से 14 अक्टूबर तक होगा ग्राम सभाओं का आयोजन

महासमुंद, 30 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, विभागवार लंबित मामलों एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लाॅक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि अगस्त माह का जीएसटी आज ही जमा किया जाए। जिन विभागों के जीएसटी रिटर्न जमा नहीं किए गए हैं, वे तत्काल जमा करें। साथ ही उन्होंने कहा कि हर महीने की 10 तारीख के पूर्व जीएसटी जमा करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने गढ़फुलझर, खल्लारी में किए गए घोषणाओं के अनुरूप कार्याें में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि ई-आॅफिस के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह मूव किए गए फाइलों की स्थिति अपडेट की जाए तथा ई-आॅफिस के अंतर्गत ही पत्राचार व्यवहार में लाई जाए।
कलेक्टर ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 2 से 14 अक्टूबर तक ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इनमें एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल क्राॅप सर्वे तथा मैन्युअल गिरदावरी की सूची अनिवार्य रूप से चस्पा कर पठन कराया जाए। यदि कोई दावा-आपत्ति मिलती है तो उसका पुनः पीवीआर ऐप से सत्यापन कर आवश्यक संशोधन किया जाएगा। इसके लिए सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान क�

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button