छत्तीसगढ़

सांकरा में जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से तिरंगा यात्रा का आगाज ——————— सांकरा जोंक,

सांकरा में जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से तिरंगा यात्रा का आगाज ——————— सांकरा जोंक, भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर पूरे प्रदेश में मंडल स्तर तक हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के अभियान को लेकर आज सांकरा में जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाली गई! उक्त तिरंगा यात्रा प्रभारी सांकरा जनपद सदस्य कमलजीत सिंह छाबड़ा एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृत लहरे के नेतृत्व में निकाली गई, उक्त यात्रा जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से शुरू होकर माता गुडी सेनगर भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंचे एवं पुनः वहां से जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ यात्रा के दौरान भारत माता की जय घोष, तिरंगे झंडे की जय सहित, जय जवान जय किसान एवं वंदे मातरम के नारों के साथ देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था यात्रा के पूर्व सभी के लिएअल्पाहार का व्यवस्था किया गया था,! उक्त तिरंगा यात्रा में पिथौरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती उषा धृत लहरे, सांकरा सरपंच एवं सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, जनपद सदस्य अजय अग्रवाल एवं जनपद सदस्य मथामणी बढाई, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा,  , पंच विनय दुबे, सांकरा सहकारीसमिति अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, सानटेमरी सरपंच देवेंद्र यादव, माटी दरहा सरपंच सुजाता देवता, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गायत्री डडसेना, देव सराल सरपंच मेहतर चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद साहू, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य विकास बघेल, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य दीपक देवांगन एवं स्टाफ, एवं थाना के स्टाफ सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया! उक्त तिरंगा यात्रा में ग्रामीण जनों सहित स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा यात्रा में परसवानी रीखा दादर उतेकेल, भगत देवरी, बड़े टेमरी देवसराल सागुनढाप, पीपरौद लोहरीन डोंगरी बल्दीडीहि सपोस
गबोद चार भाटा पाटन दादर के ग्रामीणों ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया! तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीयता का जोश देखते ही बन रहा था अंत में यात्रा का समापन जगन्नाथ मंदिर में सभा के रूप में किया गया इसमें सरपंच सतपाल सिंह द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button