कई लोग चाहते हैं कि उनकी जमा पूंजी से हर महीने कुछ पैसा आता रहे जैसे पेंशन की तरह। लेकिन ज़्यादातर निवेश योजनाएं या तो लंबी अवधि की होती हैं या फिर उनमें रिस्क ज़्यादा होता है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) एक ऐसा विकल्प है जो पूरी तरह सुरक्षित है और हर महीने एक तय रकम आपके खाते में भेजता है। अब 2025 में इस स्कीम की ब्याज दर क्या है? ₹1 लाख, ₹5 लाख या ₹15 लाख जमा करने पर हर महीने कितनी कमाई होगी? चलिए अब इन सारे सवालों के जवाब बिल्कुल सीधे और आसान भाषा में समझते हैं।
MIS स्कीम में कितना ब्याज मिल रहा है?
जुलाई 2025 तक की जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम की ब्याज दर 7.4% प्रति वर्ष है। यह ब्याज आपको हर महीने दिया जाता है, यानी साल के 12 हिस्सों में बाँटकर। इस स्कीम में आप कम से कम ₹1,000 और अधिकतम ₹9 लाख अकेले व्यक्ति के लिए और ₹15 लाख तक जॉइंट अकाउंट में जमा कर सकते हैं। जमा की गई राशि 5 साल के लिए लॉक होती है और हर महीने ब्याज की रकम सीधे आपके बैंक खाते में आती है। अब बात करते हैं उस हिस्से की जिसका आपको सबसे ज़्यादा इंतज़ार है यानि कि कितना पैसा हर महीने मिलेगा?
₹1 लाख से ₹15 लाख तक जमा करने पर हर महीने की कमाई
अब नीचे टेबल में देखिए पूरी कैलकुलेशन, जो कि 7.4% वार्षिक ब्याज के आधार पर है। ये गणना बिल्कुल सटीक है और हर महीने मिलने वाली रकम का स्पष्ट अंदाज़ा देती है
जमा राशि | वार्षिक ब्याज दर | सालाना ब्याज | मासिक आय (₹) |
---|---|---|---|
₹1 लाख | 7.4% | ₹7,400 | ₹616 |
₹2 लाख | 7.4% | ₹14,800 | ₹1,233 |
₹5 लाख | 7.4% | ₹37,000 | ₹3,083 |
₹9 लाख | 7.4% | ₹66,600 | ₹5,550 |
₹15 लाख | 7.4% | ₹1,11,000 | ₹9,250 |
इस टेबल से आप साफ समझ सकते हैं कि अगर आपने ₹15 लाख जमा किए हैं, तो हर महीने ₹9,250 तक की फिक्स कमाई होती है। और ये पैसा सीधे आपके खाते में आता है कोई इंतज़ार नहीं, कोई झंझट नहीं।
ये स्कीम किन लोगों के लिए सही है?
अगर आप रिटायर हो चुके हैं, या कोई ऐसी सुरक्षित स्कीम चाहते हैं जिसमें हर महीने थोड़ी आमदनी हो, तो पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम आपके लिए एकदम फिट बैठती है। इसमें पैसा पूरी तरह सरकार की गारंटी में रहता है, इसलिए जोखिम की कोई गुंजाइश नहीं होती। ये स्कीम खासकर उन बुजुर्गों के लिए बेहतर होती है जिन्हें रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक तय रकम की जरूरत होती है। और वैसे लोग जो नौकरी में होते हुए भी कोई फिक्स साइड इनकम चाहते हैं, उनके लिए भी यह स्कीम कमाल की है। इसमें खाता खोलना बहुत आसान है बस आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो फोटो लेकर नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाइए। वहाँ खाता खुलने के बाद आप एक बार में अपनी पसंद की रकम जमा कर सकते हैं