Blog

CG News : कुएं की सफाई के दौरान दो भाइयों की मौत, ऑक्सीजन की कमी से गई जान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र में दो भाइयों की मौत हो गई। एक भाई कुएं की सफाई करने उतरा और डूबने लगा तो दूसरा भाई उसे बचाने उतरा। ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस व आसपास क लोग पहुंच गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करही कछार के आश्रित मोहल्ला डीपरापारा में हुई। यहां रहने वाला 35 वर्षीय दिलीप पटेल कुएं की सफाई के लिए उतरा था। सफाई के दौरान वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका सगा भाई दिनेश पटेल भी कुएं में उतर गया। लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई।

office boy girl

बताया जा रहा है कि दिलीप पटेल जब कुएं में उतरा तो उसे ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई और वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूबने लगा। इसके बाद उसका भाई उतरा तो उसे भी यही परेशानी हुई। हादसे में दोनों भाइयों की मौत के बार परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

book now

The post CG News : कुएं की सफाई के दौरान दो भाइयों की मौत, ऑक्सीजन की कमी से गई जान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button