Blog

Neet Result: ट्विंकल अब बनेगी डॉक्टर, रंग लाई मामा की मेहनत, नीट में हासिल किए 524 अंक

भांजी ने किया नीट क्लियर, मां और नानी का रहा सपोर्ट
भिलाई। निजी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मामा की मेहनत रंग लाई है। केम्प-1, वार्ड-27 शास्त्री नगर भिलाई की रहने वाले अनिल तिवारी की भांजी, मां नीतू शर्मा की बेटी ट्विंकल शर्मा ने नीट क्लियर किया। शनिवार को घोषित नीट के नतीजे में ट्विंकल ने 524 अंक हासिल किया है। 10वीं में भी उसके 96 फीसदी और 12वीं में 92 फीसदी अंक हासिल कर परिवार और गुरूजनों को गौरवान्वित कर चुकी हैं। उनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए भिलाई एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट ने उनकी नीट की पढ़ाई में सहयोग प्रदान किया।

ट्विंकल ने बताया कि मामा अनिल तिवारी कल्याण कॉलेज में कार्यरत हैं। उन्हीं के पास मां नीतू शर्मा, नानी, दोनों बहनें साथ रहती हैं। शासकीय उच्चत्तर कन्या शाला वैशाली नगर में 11वीं कक्षा में जीव विज्ञान विषय से पढ़ाई के दौरान नीट के बारे में कभी सोचा नहीं था। गुरुजनों ने मेरी प्रतिभा को देखा और नीट के लिए तैयार किया। 12वीं पास करने के बाद नीट के लिए अलग से तैयारी की। हर दिन 7-8 घंटे पढ़ाई के साथ मॉक टेस्ट दिया। नीट के पुराने पर्चे हल किए। इसमें गुरुजनों के साथ मां, मामा और नानी का काफी सहयोग रहा। मेरे लिए ट्रस्ट की ओर से आवश्यक संसाधन की भी व्यवस्था की गई।

office boy girl

आईआईटीयन छात्रों का समूह है ट्रस्ट, छात्रों को मिलता है लाभ
राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि भिलाई एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट को भिलाई के उन विद्यार्थियों ने बनाया है, जो आईआईटी कर चुके हैं और आज देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। ट्रस्ट हर साल शासकीय स्कूलों में पढ़ रहे 25-30 मेधावी बच्चों की सहायता करता है। उनके जेईई और नीट की तैयारी के लिए कोचिंग के लिए शुल्क आदि जमा करते हैं।

book now

The post Neet Result: ट्विंकल अब बनेगी डॉक्टर, रंग लाई मामा की मेहनत, नीट में हासिल किए 524 अंक appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button