Blog

वैशाली नगर थाना बिल्डिंग की प्रस्तावित सड़क पर अवैध कब्जे, निगम की टीम पहुंची तो हुआ विरोध, पुलिस की मौजूदगी में हटाए कब्जे

भिलाई। वैशाली नगर थाने की नई बिल्डिंग का काम शांति नगर में किया जा रहा है। इसकी प्रस्तावित सड़क की जमीन पर अवैध कब्जों पर सोमवार को निगम द्वारा कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम जोन आयुक्त ऐशा लहरे के देख रेख में पुलिस बल के सहयोग से 7 अवैध कब्जे को  रिक्त करवाया। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लगभग  3 से 4 हजार वर्ग फुट भूमि पर  दीवार निर्माण करके अवैध कब्जा कर लिया गया था। जब निगम की टीम पहुंची तो विरोध भी हुआ इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कब्जों को हटाया गया।

बता दें वैशाली नगर थाने की नई बिल्डिंग के चारों ओर बाउंड्री वालों का निर्माण किया जाना है। आधे क्षेत्र में बाउंड्री वॉल का निर्माण हो गया है। थाने से लगे हुए मंदिर के समीप से लाइन से प्रस्तावित सड़क के ऊपर अवैध कब्जा कब्जाधारियों द्वारा नजूल के जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था। उसे क्षेत्र का सीमांकन शासकीय राजस्व निरीक्षक नगर निगम का भवन अनुज्ञा विभाग, एवं  जोन राजस्व विभाग  द्वारा संयुक्त रूप से सीमांकन किया गया। सीमांकन में अवैध कब्जा मिला। संबंधित कब्जा धारी को अपना कब्जा रिक्त करने के नोटिस दिया गया । किसी के द्वारा भी अवैध कब्जा  नहीं हटाया गया। जिसके कारण बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा था। उसी के समीप सर्विस रोड  का निर्माण एवं नाल नाली निर्माण प्रस्तावित है।

office boy girl

यहां पर कुछ लोगों से अवैध कब्जे कर लिए। एक कब्जाधारी देवेंद्र कुमार अवैध कमरा  बना करके उसे शबनम बानो को किराए पर दिया  था। निगम की टीम जब वहां पहुंची तो वहां पर किराए पर रहने वाली महिलाओं द्वारा  विरोध किया जा रहा था। निगम के कर्मचारी एवं पुलिस बल पर डंडा लेकर हमला करने का भी प्रयास  किया गया। कुछ महिलाएं पुलिस के साथ भी उलझ गई।  इस दौरान पुलिस ने शबनम बानो व एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं भी जमा हो गई जो किराए पर रह रही थी। इसकी जानकारी भी देवेन्द्र कुमार ने पुलिस को नहीं दी।  पुलिस उसकी तहकीकात कर रही है।  पुलिस विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के अवैध कब्जे को को भी हटाया गया।

book now

कार्रवाई के दौरान भवन  अनुज्ञा अधिकारी अधिकारी अरविंद शर्मा, राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, अभियंता श्वेता वर्मा, तोड़फोड़ प्रभारी हरिओम गुप्ता, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह,  हरि ताम्रकार , मदन मोहन  तिवारी, लोकेश बया, कृष्ण कुमार सुपेल, प्रतीक,  समीर, शासकीय राजस्व निरीक्षक नरसिंह साहू , पुलिस विभाग के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई की गई।

The post वैशाली नगर थाना बिल्डिंग की प्रस्तावित सड़क पर अवैध कब्जे, निगम की टीम पहुंची तो हुआ विरोध, पुलिस की मौजूदगी में हटाए कब्जे appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button