Blog

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर : सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, दो की मॉत…. बारात से लौट रहे थे सभी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। बारात से लौट रहे दो शक्षकों की कार हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में दोनों शिक्षकों की मौत हो गई। घटना दीपका कुचेना मार्ग पर शक्ति नगर मुख्य मार्ग की है।

portal add

मिली जानकारी के अनुसार सेंट जेवियर स्कूल कोरबा के शिक्षक और स्टाफ शादी कार्यक्रम में बरात के साथ  दीपका शक्तिनगर गए हुए थे। आधीरात लगभग 12 बजे बारात से लौटते समय सड़क किनारे पेड़ से कार जा टकराया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को दिए गई। जहां आगे की कार्यवाही शुरू की गई।

office boy girl

हादसे में कोरबा के खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी सुभम दीप 30 वर्षीय की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कोरबा की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के स्टाफ समेत परिजन और उनके शुभचिंतक मौके पर पहुंचे। दीपका थाना में पदस्थ एएसआई खगेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही की गई। वहीं शव का पंचनामा कर उनके परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।

book now

The post छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर : सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, दो की मॉत…. बारात से लौट रहे थे सभी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button