Blog

दुर्ग में 6 साल की मासूम से रेप कर भागा बदमाश, गोंदिया से गिरफ्तार… त्रिनयन एप की मदद से पकड़ाया आरोपी

भिलाई। उतई थाना क्षेत्र में एक 6 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले बदमाश को पुलिस ने गोंदिया महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। मासूम के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए त्रिनयन एप की मदद से आसपास के 160 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया। इसके बाद आरोपी का सुराग मिला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को प्रार्थिया ने शिकायत कर बताया कि उसकी 06 वर्षीय पुत्री के साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर बलात्कार किया गया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2), 87, 65(2), 351 (3) बीएनएस 2023 एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पता-तलाश के लिए घटना स्थल के आसपास एवं उतई थाना क्षेत्र एवं थाना नेवई क्षेत्र में त्रिनयन एप्प की मदद से 160 सीसीटीवी कैमरों के फूटेज का अवलोकन कर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था जिसे लगातार पुलिस टीमों के द्वारा पता-तलाश किया जा रहा था। इस बीच विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि आरोपी गोंदिया में रेल्वे स्टेशन के आसपास देखा गया है।

इसके बाद तत्काल एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट एवं थाना उतई की संयुक्त टीम को गोंदिया भेजा गया। गोंदिया रेलवे स्टेशन में प्रकरण के आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना उतई लाया गया। आरोपी ने अपना नाम अमरदास खुटेल निवासी वार्ड नं 04 बडेपारा डूमरडीह बताया। आरोपी ने पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। उक्त कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक अजय ढीमर, पंकज चतुर्वेदी, राजकुमार चंद्रा, उपेन्द्र यादव, मेघराज चेलक, अश्वनी, चित्रसेन साहू, रोहन दुबे एवं थाना उतई से उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, एएसआई हेमलता वर्मा, प्रधान आरक्षक नेमू साहू, आरक्षक दुष्यंत लहरे, दिलीप सिंह की भूमिका उल्लेखनीय रही।

The post दुर्ग में 6 साल की मासूम से रेप कर भागा बदमाश, गोंदिया से गिरफ्तार… त्रिनयन एप की मदद से पकड़ाया आरोपी appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button