Blog

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी घोषणाएं… महिलाओं को हर महीने 2500, गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी

नईदिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने दिल्ली वासियों से वादा कि दिल्ली में जन कल्याण की चल रहीं वर्तमान योजनाएं उनकी सरकार (भाजपा) बनने के बाद भी जारी रहेंगी। योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत और उनमें सुधार किया जाएगा।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिला समृद्धि योजना लाने की बात कही है। इस योजना के तहत प्रति महीने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी दी जाएगी।  दिल्ली में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा, योजना के तहत दिल्ली सरकार अलग से 500000 रुपए का बीमा करेगी जबकि 5 लाख का बीमा केंद्र सरकार देगी।

भाजपा के पहले संकल्प पत्र की बड़ी घोषणाएं

महिला समृद्धि योजना के तहत प्रति महीने महिलाओं को 2500 दिए जाएंगे

गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में ₹500 की सब्सिडी दी जाएगी

गरीब परिवारों को होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुक्त दिया जाएगा

गर्भवती महिलाओं को ₹21000 दिए जाएंगे

70 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा

60 से 70 साल के लोगों की पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी की जाएगी।

70 साल से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग व विधवा महिलाओं को 2500 के बजाय ₹3000 पेंशन दी जाएगी

दिल्ली में अटल कैंटीन योजना लॉन्च की जाएगी, इसके तहत झुग्गी झोपड़ी इलाके में ₹5 में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा

The post दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी घोषणाएं… महिलाओं को हर महीने 2500, गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button