Blog

Breaking News : दुर्ग में ओबीसी महिला लड़ेगी महापौर चुनाव, रायपुर में पूरी हुई आरक्षण प्रक्रिया…. जानिए कहां किसे मिला आरक्षण

भिलाई। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में महापौर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दुर्ग नगर निगम में इस बाद ओबीसी महिला के लिए महापौर का पद आरक्षित किया गया है। वहीं नगर निगम भिलाई व नगर निगम भिलाई चरोदा में ओबीसी वर्ग का महापौर होगा। रिसाली नगर निगम में अनुसूचित जाति के लिए महापौर पद आरक्षित किया गया है।

बता दें छत्तीसगढ़ के 14 में से 10 नगर निगमों में चुनाव होने है। इसके लिए मंगलवार को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर स्थित पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सुबह आरक्षण प्रक्रिया शुरू की गई। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दोलों के नेता ऑडिटोरियम में पहुंचे। यहां नगर निगम में महापौर के आरक्षण प्रकिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए और हंगामा भी किया। इसके बाद आरक्षण प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने जानकारी साझा की।

रायपुर में हुई आरक्षण प्रक्रिया पूरी

पांच सीट महिलाओं के लिए आरक्षित
नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि 14 नगर निगमों में एससी के लिए दो सीट आरक्षित हुई हैं। इसी तरह एसटी के लिए एक सीट, ओबीसी के लिए चार और 7 सीट अनारक्षित कोटे के लिए छोड़ी गई हैं। आरक्षण की प्रक्रिया 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से की गई हैं। 14 नगर निगम में से 5 सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें एससी वर्ग में 1 महिला सीट औबीसी में ओबीसी में 1 महिला और तीन महिला सीट सामान्य के लिए निर्धारित की गई हैं।

यह है आरक्षण के बाद की तस्वीर
आरक्षण के मुताबिक दुर्ग नगर निम की सीट महिला ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है। यहां अलगा मेयर महिला ओबीसी कोटे से होगी। इसके अलावा नगर निगम भिलाई- ओबीसी, नगर निगम भिलाई चरौदा- ओबीसी व नगर निगम रिसाली – अनुसूचित जाति महिला महापौर का चुनाव लड़ेगी। इसी प्रकार रायपुर नगर निगम में अनारक्षित महिला महापौर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिला, बिलासपुर-ओबीसी, धमतरी- सामान्य, चिरमिरी -सामान्य, जगदलपुर-सामान्य, राजनांदगांव-सामान्य, रायगढ़ नगर निगम – अनुसूचित जाति, अम्बिकापुर- अनुसूचित जनजाति का महापौर होगा।

The post Breaking News : दुर्ग में ओबीसी महिला लड़ेगी महापौर चुनाव, रायपुर में पूरी हुई आरक्षण प्रक्रिया…. जानिए कहां किसे मिला आरक्षण appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button