रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को आदेश जारी कर प्रशासनिक सेवा के 7 अफसरों के प्रभार बदले हैं। आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला अपने वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवायें के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
इसी प्रकार आईएएस संजीव कुमार झा. भा.प्र.से. (2011), संचालक, समग्र शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, विमानन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। आईएएस रिमिजियुस एक्काकलेक्टर, जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
इसी प्रकार आईएएस दिव्या उमेश मिश्रा को संचालक, लोक शिक्षण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद तथा मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। आईएएस जगदीश सोनकर संयुक्त सचिव, मंत्रालय को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के पद पर पदस्थ किया गया।
इसके अलावा राजेंद्र कुमार कटारा को जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर बनाया गया है। वे वर्तमान में संचालक, राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन, मिशन संवालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसी प्रकार आईएएस ऋतुराज रघुवंशी आयुक्त-सह-संवालक, स्वास्थ्य सेवायें को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ किया गया।
The post Transfer : छत्तीसगढ़ में 7 आईएएस के प्रभार में फेरबदल, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश appeared first on ShreeKanchanpath.