कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अचानक आई बाढ़ में अंतागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग बहते-बहते बच गए। राधेलाल नाग के वाहन सहित क्षेत्र के महला नाले में सहसा आई बाढ़ में फंसने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तत्काल रेस्क्यू के लिए बीएसएफ के जवान पहुंचे और उनका सकुशल रेस्क्यू किया। जवानों के रेस्क्यू के बाद राधेलाल नाग ने सीएम साय का आभार जताया।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारी बारिश में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के महला गांव के पास नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। नदी के तेज बहाव में अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की कार बह गई थी। उन्होंने और उनके साथियों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई लेकिन सुरक्षित बाढ़ से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विक्रमसिंह उसेंडी, पुलिस और बीएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और जवानों ने रेस्क्यू कर सभी की जान बचाई। राधेलाल नाग के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद उन्होंने सीएम साय का आभार जताया। सीएम साय ने भी अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी से फोन पर राधेलाल नाग का हालचाल जाना।
The post अचानक आई बाढ़ में बहते-बहते बचा नगर पंचायत अध्यक्ष, सीएम साय की पहल पर पहुंचे जवानों ने किया रेस्क्यू appeared first on ShreeKanchanpath.