छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की शराब दुकानों पर छापामार कार्रवाई, कहीं नहीं मिला पॉपुलर ब्रांड तो कहीं ठंडी बीयर का अभाव, सामने आई कई खामियां

रायपुर। आबकारी सचिव आर. संगीता के निर्देश पर प्रदेशभर की मदिरा दुकानों की जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर में संचालित 18 मदिरा दुकानों की आकस्मिक जांच की गई। यहां दुकानों में कई खामियां मिली। इसमें कई मदिरा दुकानों में पापुलर ब्रांड नहीं मिले तो कही ठंडी बीयर भी नहीं मिली। दुकानों में साफ सफाई का अभाव भी पाया गया।छग स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्यामलाल धावड़े के नेतृत्व में आबकारी, सीएसएमसीएल और सीएसबीसीएल मुख्यालय में पदस्थ 8 वरिष्ठ आबकारी अधिकारियों की टीम ने बिलासपुर की 18 मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच टीम ने बिलासपुर के कंपोजिट मदिरा दुकान मोपका, देसी, विदेशी मदिरा दुकान लिंगियाडीह, बिल्हा, छोटीकोनी, सरकंडा, सिरगिट्टी, सकरी, लिंक रोड तारबहार, चुचुहियापारा, व्यापार विहार और यदुनंदन नगर की मदिरा दुकानों की जांच की, जिसमें खामियां पाई गई।इसमें पॉपुलर ब्रांड की मदिरा की अनुपलब्धता, मदिरा ब्रांडों का विक्रय के लिए काउंटर में प्रदर्शन नहीं करना पाया गया। इसी प्रकार मदिरा दुकानों का प्रभारी आबकारी अधिकारियों ने नियमित निरीक्षण नहीं किया। प्रतिदिन की बिक्री राशि के बैंक जमा की रसीद दुकान में उपलब्ध नहीं मिली। ठंडी बीयर की अनुपलब्धता, दुकान के सुरक्षागार्ड का समय पर उपलब्ध नहीं होना पाया गया। मदिरा दुकानों में उपकरणों, फर्नीचर और फिक्चर्स के मेंटनेंस का अभाव, संग्रहित खाली कॉर्टन का नियमित विक्रय, उठाव नहीं होना, अधिकांश मदिरा दुकानों में अहातों का व्यवस्थापन, संचालन नहीं होना और दुकान परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई का अभाव पाया गया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button