आजकल के गलत खानपान और बदलती जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन बीमारियों में डायबिटीज भी शामिल है। आज के समय में सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो ये बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज का कोई परमानेंट इलाज नहीं है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इस घरेलू नुस्खे के बारे में विस्तार से –
डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल ? (Arjuna Bark Benefits In Diabetes In Hindi)
डायबिटीज के मरीजों के लिए अर्जुन की छाल (Arjun Ki Chaal For Diabetes) बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों की दूर करने मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल डायबिटीज का इलाज करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। दरअसल, इसमें कुछ ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो इंसुलिन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज के लक्षणों से राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी प्रभावी होती है। इसके नियमित सेवन से किडनी और लिवर हेल्थ में भी सुधार हो सकता है।
डायबिटीज में कैसे करें अर्जुन की छाल का सेवन ? (How To Consume Arjuna Bark In Diabetes In Hindi)
शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप अर्जुन की छाल का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। खासतौर पर, रात को सोने से पहले अगर आप अर्जुन की छाल का एक छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखकर सोते हैं, तो इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसे मुंह में रखकर सोने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और पेट जुड़ी संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से इसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।