Blog

कांग्रेस के एक और सिपाही ने छोड़ा हाथ का साथ, वरिष्ठ नेता व पूर्व क्रेडा सदस्य विजय साहू ने दिया इस्तीफा

भिलाई। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके मिल रहे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रवेश का सिलसिला भी जारी है। इस बीच वैशाली नगर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व क्रेडा सदस्य विजय साहू ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण उन्होंने पार्टी आलाकमान पर जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्ष बताया है। इस संबंध में शनिवार को उन्होंने प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

प्रेसवार्ता के दौरान विजय साहू ने बताया कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व भी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा कर रहा है। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई जिसका परिणाम कांग्रेस को हार से चुकाना पड़ा। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी फिर से वही गलती दोहरा रही है। कांग्रेस पार्टी अपने हारे हुए विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़वा रही है। विजय साहू ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के रवैय्ये से परेशान हैं और सभी कांग्रेस पार्टी छोड़ना चाहते हैं। यही नहीं विजय साहू ने शीर्ष नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।

विजय साहू ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा से धर्मराज वर्मा, राजेन्द्र सिंह यादव, प्रदीप शाह, साकेत कुशवाहा, आत्मो राऊत, पंकज वर्मा, परमजीत सिंह, गौरव कुमार पटले, सूरज सिंह, अमित वर्मा, नरेन्द्र साहू, मुकेश पासवान, अभिमान, उत्तम ठाकुर, परमजीत, सुरेन्द्र यादव, शंकर वासनिक, आदित्य सिंह राजपूत आदि कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। विजय साहू ने यह भी बताया कि वैशाली नगर से हजारों कार्यकर्ता इस्तीफा दे रहे हैं।

The post कांग्रेस के एक और सिपाही ने छोड़ा हाथ का साथ, वरिष्ठ नेता व पूर्व क्रेडा सदस्य विजय साहू ने दिया इस्तीफा appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button