छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख 46 हजार 800 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति*

*उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख 46 हजार 800 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति*

कवर्धा, अक्टूबर 2026। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा कवर्धा विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यां के लिए 5 लाख 46 हजार 800 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा, बोड़ला और विद्युत विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसुमघटा में शनिदेव मंदिर के पास सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बड़ौदाखुर्द में मुरूम सड़क निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए और कवर्धा कैलाश वार्ड नं 3 में एललाईन शिफिटंग के लिए 1 लाख 46 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button