छत्तीसगढ़

सरई पतेरा स्कूल की छत मरम्मत के लिए 50 हजार रुपए स्वीकृत, दो शिफ्ट में लगेंगी कक्षाएं

*सरई पतेरा स्कूल की छत मरम्मत के लिए 50 हजार रुपए स्वीकृत, दो शिफ्ट में लगेंगी कक्षाएं*

कवर्धा अक्टूबर 2026। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के सरई पतेरा में प्राथमिक शाला भवन की छत मरम्मत के लिए 50 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। मिडिल स्कूल में दो शिफ्ट में कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपलब्ध कक्षों का बेहतर उपयोग हो सके और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला का भवन जर्जर होने के कारण फिलहाल वहां कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा रहा है। स्कूल में 71 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनकी कक्षाएं वर्तमान में मिडिल स्कूल के बरामदे में लगाई जा रही हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भवन की छत मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला की मांग के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में मरम्मत कार्य के लिए 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत राशि जिला पंचायत को भेज दी गई है, जिससे मरम्मत संबंधी आवश्यक कार्रवाई की जा सके। मिडिल स्कूल में कक्षों की उपलब्धता सीमित होने के कारण प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रखने के लिए दो शिफ्ट में कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मरम्मत कार्य की प्रक्रिया के साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button