*कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित*
*कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण और गोबर गैस प्लांट के सुचारू संचालन की हुई समीक्षा*
कवर्धा,अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति की बैठक गत दिवस संपन्न हुआ। बैठक में ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम 2026 अनुसार 15 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत कचरा कलेक्शन चार प्रकार के निर्धारित डिब्बों में करनें कलेक्टर द्वारा सर्व संबंधित को निर्देशित किया गया।सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करनें के निर्देश सभी सीईओ जनपद पंचायत को दिया गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल सहित सभी जनपद पंचायत के सीईओ, योजना अंतर्गत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित निर्माण एजेंसी से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु पात्र व्यक्तियों का चिन्हांकन कर निर्माण कार्य स्वीकृत्ति करनें एवं पूर्व में स्वीकृत व्यक्तिगत शौचालय का पूर्णता पत्र प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया। फिकल स्लज ट्रीटमेंट में मलिय जल के उचित निपटान हेतु प्रचार-प्रसार करते हुए कार्यक्रम का क्रियान्वयन शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश अनुसार पूर्ण करने निर्देशित किया गया। गोबर गैस प्लांट का सुचारू रूप से संचालन करते हुए आवश्यकता अनुसार रिपेरिंग के लायक गोबर गैस प्लांट को ठीक करनें क्रेडा विभाग को निर्देशित किया गया। योजना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ 31 मार्च 2027 के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति के सभी सदस्य जिला समन्वयक विकासखंड समन्वयक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।





