छत्तीसगढ़

कृषकों को जल संचय, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं नहरों के बेहतर उपयोग के लिए किया गया जागरूक*

*जल जन सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम टाटीकसा में जन-चौपाल एवं किसान जागरूकता का हुआ आयोजन*

*कृषकों को जल संचय, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं नहरों के बेहतर उपयोग के लिए किया गया जागरूक*

कवर्धा,  अक्टूबर 2026। जल जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजपुर व्यपवर्तन कमांड क्षेत्र के ग्राम टाटीकसा में जन-चौपाल एवं किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जल संरक्षण, नहरों के रख-रखाव एवं कृषकों की समस्याओं और मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में जल संसाधन उपसंभाग क्रमांक-3, सहसपुर लोहारा के उप अभियंता श्री कृष्ण कुमार साहू एवं अमीन श्री सिद्धांत कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कृषक शामिल हुए।

जन-चौपाल के दौरान अधिकारियों ने किसानों को जल संचय एवं जल स्रोतों की स्वच्छता के महत्व के संबंध में जानकारी दी। किसानों से नहर, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा जल स्रोतों में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं डालने की अपील की गई।

नहर के अंतिम छोर तक पहुंच रहा पानी, किसानों ने जताई खुशी

कार्यक्रम में कृषकों ने बताया कि गत वर्ष राजपुर व्यपवर्तन की नहर में किए गए लाइनिंग कार्य के सकारात्मक परिणाम इस वर्ष देखने को मिल रहे हैं। नहर में पानी सफलतापूर्वक अंतिम छोर तक पहुंच रहा है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है।

किसानों ने रखीं विभिन्न मांगें

जन-चौपाल में किसानों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं नहर व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। इनमें प्रमुख रूप से आम बगीचा के पास स्थित नाले में आवागमन के लिए रपटा/स्टॉप डेम निर्माण, कैनाल फॉल के ऊपर से किसानों के आवागमन के लिए आवश्यक निर्माण कार्य, ग्राम टाटीकसा में पूर्व निर्मित नहर का जीर्णोद्धार तथा चैन क्रमांक 60 के पास मुख्य नहर से बायीं ओर नई माइनर नहर निर्माण की मांग शामिल रही। इसके अलावा किसानों ने नहर को भविष्य में और अधिक मजबूत एवं टिकाऊ बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर पैच-पैच में लाइनिंग कार्य कराने का भी आग्रह किया।

मांगों को पंजिका में किया गया दर्ज

उप अभियंता श्री कृष्ण कुमार साहू एवं अमीन श्री सिद्धांत कुमार ठाकुर ने किसानों द्वारा रखी गई सभी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें पंजिका में दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त प्रस्तावों पर विभागीय कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर नियमानुसार आगामी कार्यवाही एवं आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button