Blog

तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, भिलाई में माजदा वाहन के साथ साउंड सिस्टम जब्त

भिलाई। सेक्टर -4 चौक पर रात को अत्याधिक तेज आवाज में डीजे बजाना भारी पड़ गया। कुछ लोग माजादा वाहन में डीजे के साथ नाच गा रहे थे। शोर इतना था कि आसपास के घरों में रहने वाले तक सहम गए। इस मामले में भट्ठी पुलिस ने त्वरित कार्रवई करते हुए साउंड सिस्टम के साथ माजदा वाहन को भी जब्त कर लिया।

दरअसल भिलाई भट्टी पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-04 पांडे चौक के पास माजदा वाहन में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे/साउंड सिस्टम बजाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर तनिष चौधरी द्वारा माजदा वाहन क्रमांक CG 07 LX 8552 में 06 नग डीजे साउंड बॉक्स लगाकर अत्यधिक तेज आवाज में संचालन करना पाया गया। डीजे संचालन के संबंध में वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर कोई अनुमति नहीं होना लिखित रूप में बताया गया।

उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 15 के अंतर्गत पाए जाने पर पुलिस द्वारा मौके से माजदा वाहन, 06 नग डीजे साउंड बॉक्स एवं 01 नग एम्पलीफायर जप्त कर इस्तगाशा क्रमांक 01/2026 तैयार किया गया। प्रकरण को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष नियमानुसार बॉन्ड जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों, डीजे एवं साउंड सिस्टम संचालकों से अपील करती है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन के संबंध में निर्धारित समय, ध्वनि सीमा एवं अनुमति संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। बिना अनुमति अथवा निर्धारित मानक से अधिक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर सार्वजनिक शांति एवं नागरिकों की सुविधा प्रभावित न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

The post तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, भिलाई में माजदा वाहन के साथ साउंड सिस्टम जब्त appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button