Blog

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, अगले दो दिन भी बरसेंगे बादल, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

रायपुर। सावन के अंतिम सोमवार को छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना असर दिखाया। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। रायपुर में दिनभर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा और करीब 12 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बस्तर संभाग के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून फिलहाल सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। इसके चलते अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?
मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में मौसम कुछ साफ नजर आया और धूप भी निकली। हालांकि मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश या हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन मौसम प्रणालियों का असर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा तक बने सिस्टम के बीच द्रोणिका बनी हुई है। यह उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड से गुजरते हुए करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली है।

The post छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, अगले दो दिन भी बरसेंगे बादल, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button