छत्तीसगढ़

मवेशियों को क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए पाए जाने पर चिल्फी पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन सहित 18 नग मवेशी बरामद।*

*

*मवेशियों को क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए पाए जाने पर चिल्फी पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन सहित 18 नग मवेशी बरामद।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देश पर में पशु तस्करी एवं मवेशियों के अवैध एवं क्रूरतापूर्वक परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 19.08.2026 को थाना चिल्फी क्षेत्र में ग्राम चिल्फी निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ चंदन झारिया अपने दो साथियों राजकुमार भाषन एवं दुर्गेश झारिया के साथ जा रहे थे। इसी दौरान रेंगाखार तिराहा के पास उन्होंने एक आईसर वाहन क्रमांक UP-81-FT-2375 को मवेशियों से भरा हुआ देखा।

तीनों व्यक्तियों द्वारा वाहन का पीछा कर आबकारी चेक पोस्ट, चिल्फी नेशनल हाईवे के पास वाहन को रुकवाया गया। वाहन की जांच करने पर उसमें 18 नग मवेशी (भैंसा एवं भैंसी) ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। मवेशियों को बिना पर्याप्त चारा, भूसा एवं पानी उपलब्ध कराए अत्यंत निर्दयता एवं क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था।

वाहन में मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम वीरेन्द्र बघेल, निवासी थाना हाथरस, जिला हाथरस (उत्तरप्रदेश), इसरार कुरैशी, निवासी थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) एवं राजेश कुमार, निवासी थाना विजयगढ़, जिला अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) बताया।

प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन के आधार पर थाना चिल्फी में धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस द्वारा वाहन एवं मवेशियों को कब्जे में लेकर प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कबीरधाम पुलिस द्वारा पशुओं के अवैध परिवहन, पशु क्रूरता एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री बीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक बीरबल साहू एवं थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button