*15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2026*
कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े। मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन छत्तीसगढ़ की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश वाचन कर रहे हैं।





