रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर (मदनी चौक) में बंद मकान से पांच शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया कि मकान में बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मकान में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि सय्यद शाहिद ने पत्नी व बच्चों को जहर दे दिया और खुद भी फांसी के फंदे भी झूल गया। फिलहाल पुलिस ने मकान सील कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार रात बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू अपनी पत्नी राबिया तथा पुत्र इरशाद अली, पुत्री शाहिदा बेगम व इरशाबा परवीन के साथ रह रहा था। यह परिवार पिछले आठ महीनों से यहां एक मकान में किराए पर रह रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार शाम से घर का दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर लोगों ने देखा तो घर पर शव पड़े हैं। इसके बाद लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मृतकों के मुंह से झाग निकलता मिला है। कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और इसके बाद मकान को सील कर दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मृतकों में साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला है। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) का शव एक कमरे में मिला। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के मुखिया साजिद अली ने पहले सभी चार लोगों को जहर दे दिया और खुद फांसी लगाकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने बताया साजिद अली मौदहापारा में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। परिवार पर कुछ लोन था, जिसकी वसूली के लिए रिकवरी कर्मचारी अक्सर घर पर आया करते थे। ऐसे में आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में विवाद होते रहता था। वहीं इस मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं। वे यहां पर किराए के मकान में रह रहे थे। पूरे परिवार ने एक साथ आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।
The post पत्नी व बच्चों को जहर देने के बाद फंदे पर झूला पति, बंद मकान में मिले पांचों के शव… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.



