भिलाई। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में जुआरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी मंकी रिजॉर्ट के पीछे जुआ का फड़ लगाए बैठे थे। मुखबिर की सटिक सूचना पर रेड की गई। इनके के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया। प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 एवं 4 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
दरअसल पुलगांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मंकी रिजॉर्ट गोकुलधाम के पीछे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 15 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए। पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध धारा 3, 4 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। मौके से पुलिस ने नगदी रकम 1,82,000 रुपए, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत 1,80,000 रुपए, 17 न विभिन्न कंपनी के टच स्क्रीन मोबाइल, अनुमानित कीमत 68,000 रुपए तथा 2 कीपैड मोबाइल, अनुमानित कीमत 4,000 रुपए कुल मशरुका 4 लाख 34 हजार रुपए जब्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव पुलिस की टीम का सराहनीय योगदान रहा। रेड कार्यवाही में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
पकड़े गए जुआरी
- सोनू चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपरापारा, दुर्ग।
- फिरोज खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
- शब्बीर खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
- मोहम्मद जावेद, उम्र 43 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
- मोहम्मद जुनैद, उम्र 36 वर्ष, निवासी तमेरपारा, दुर्ग।
- पारस चंद्राकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर, बोरसी, दुर्ग।
- अजीम अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
- मोहम्मद जमील, उम्र 35 वर्ष, निवासी गंजपारा, दुर्ग।
- एकांत साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
- जमील खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
- शिवा साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
- मृत्युंजय चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
- साहिद, उम्र 33 वर्ष, निवासी लुचकीपारा, दुर्ग।
- चंद्रपाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
- प्रकाश देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
The post मंकी रिजॉर्ट के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 15 जुआरी पकड़ाए… 4 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त appeared first on ShreeKanchanpath.

