देश दुनिया

63 से 78 साल तक की उम्र में रोज चला रहे साइकिल, एक दिन में 300 किमी तक चलने का रिकॉर्ड बना चुके

बुधवार को साइकिल दिवस है। साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद है, यही संदेश दे रहे हैं 63 से 78 साल तक की उम्र के सीनियर सिटीजन। ये रोजाना साइकिल चलाना नहीं भूलते यानी साइकिल को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बना चुके हैं। इन्हें शहर से बाहर भी जाना होता है तो वे वहां भी साइकिल से ही पहुंचते हैं।

यह रोज औसत 10 से 30 किमी तक साइकिल चलाते हैं। ये एक दिन में 300 किमी तक साइकिल चलाने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। दिन, महीने और साल में कितने किलोमीटर साइकिल चलाई, इसका भी रिकॉर्ड सीनियर सिटीजन बैंक बैलेंस की तरह मेंटेन रखते हैं। अजमेर साइकिल कम्यूनिटी के अध्यक्ष ललित नागरानी बताते हैं कि 255 सदस्य संस्था के मेंबर हैं। इनमें 11 साल के बच्चे से लेकर 78 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। पूर्व में कम्यूनिटी के मेंबर जैसलमेर तक का सफर तीन दिन में पूरा करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। जल्द ही अजमेर से फिर जैसलमेर तक मेंबर सफर करेंगे।

100 से ज्यादा साइकिल सवारों की रैली आज

अजमेर साइकिल कम्यूनिटी की ओर से साइकिल दिवस पर बुधवार सुबह 6 बजे एलआईसी कॉलोनी के बाहर से रैली निकाली जाएगी। रैली आनासागर का पूरा राउंड कर यहीं पर पूरी होगी। रैली में शामिल होने वाले साइकिल सवारों को टी शर्ट और कैप दी जाएगी। रैली में 100 से ज्यादा साइकिल सवार शामिल होंगे।

यगपाल सिंह (78)

रिकॉर्ड: एक दिन में 300 किमी।

नंदलाल शर्मा (66)

रिकॉर्ड: एक दिन में 262 किमी।

जगदीश विजयवर्गीय (64)

रिकॉर्ड: एक दिन में 25 किमी।

सुरेश कुमार आर्य (63)

रिकॉर्ड: एक दिन में 60 किमी।

नरेंद्र कुमार सोलंकी (67)

रिकॉर्ड: एक दिन में 261 किमी।

लक्ष्मी नारायण सोनी (63)

रिकॉर्ड: एक दिन में 201 किमी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button