नव निर्मित छ.ग. चंदनिया कुर्मी समाज एवं चंद्राकर युवा कल्याण समिति कबीरधाम समाज भवन का भव्य लोकार्पण संपन्न
कुंडा –
,ग्राम कुण्डा में छत्तीसगढ़ प्रदेश चंदनिया कुर्मी समाज एवं चन्द्राकर युवा कल्याण समिति कबीरधाम (छ.ग.) के तत्वावधान में नव निर्मित समाजीक,भवन का भव्य लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजीक,जन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे। उनके आगमन से कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने समाज की एकता, शिक्षा एवं सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए नव निर्मित भवन को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस दौरान पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर जी लेखनी चंद्राकर, अन्नपूर्णा चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रही
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमे छ.ग. चंदनिया कुर्मी समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री मनहरन लाल चंद्राकर जी, नंदलाल चंद्राकर, हरेन्द्र चंद्राकर मनोहर चंद्राकर पालेश्वर चंद्राकर, फागु राम चंद्राकर, सुकुतराम चंद्राकर, जलेश्वर चंद्राकर, सुरेश चंद्राकर, भागवत चंद्राकर, रज्जु चंद्राकर, हरेन्द्र चंद्राकर (सरपंच ग्राम पंचायत कुंडा) रवि चंद्राकर दीपक चंद्राकर, एवं चंद्राकर युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रोशन चंद्राकर, नरसिह चंद्राकर, यशवंत चंद्राकर,कलीराम चंद्राकर, भागीरथी चंद्राकर, गौतम चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, पींटू चंद्राकर, कोमल चंद्राकर, शंभू चंद्राकर, विक्की चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर एवं समाज के उपस्थित लोगों ने समाज की संस्कृति, संगठन एवं विकास को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह भवन सामाजिक गतिविधियों, बैठकों एवं सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर चन्द्राकर युवा कल्याण समिति एवं चंदनिया कुर्मी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





