Blog

नीट यूजी 2026 की नई तारीख घोषित, अब 21 जून को होगा एग्जाम

रायपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा छत्तीसगढ़ समेत पूरे देशभर में रविवार 21 जून को आयोजित की जाएगी। यह निर्णय देशभर में सामने आए पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के बाद लिया गया है। विवाद के बाद सरकार और परीक्षा एजेंसी ने मिलकर परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने का फैसला किया है। नई तारीख के साथ अब छात्रों की तैयारी एक बार फिर तेज हो गई है और परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी की तैयारी की जा रही है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

छत्तीसगढ़ में भी इस मामले के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। राज्य के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर जैसे प्रमुख जिलों में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जा रही है। शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता न हो।

सभी केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश को लेकर भी सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं ताकि केवल अधिकृत परीक्षार्थियों को ही अंदर जाने की अनुमति मिले। प्रशासन का उद्देश्य है कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष माहौल में संपन्न संपन्न हो।

The post नीट यूजी 2026 की नई तारीख घोषित, अब 21 जून को होगा एग्जाम appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button