Blog

भिलाई में पुलिस के हत्थे चढ़ाअंतरराज्यीय चोर गिरोह, दो महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है। अलग अलग थाना क्षेत्रों में इस गिरोह द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। इन चोरों ने दुर्ग और बालोद जिले में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरियां की। पुलिस ने गिरोह में शामिल दो महिला, एक पुरुष सहित जेवर गिरवी रखने वाले ज्वेलरी शॉप संचालक सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 13 लाख 12 हजार 800 रुपए के सोने-चांदी के जेवर, नगदी एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन  जब्त किया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दरअसल क्षेत्र में लगातार सूने मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा गश्त, मॉर्निंग पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। प्रकरणों की विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं लगभग 1600 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी नौशाद की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। एसीसीयू एवं थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा नौशाद नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में नौशाद ने बताया कि वह अपने ससुराल गौतम नगर खुर्सीपार में रहकर मालवाहक वाहन चालक का कार्य करता था। आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश का निवासी है तथा दिन में सूने मकानों की रेकी कर रात्रि में अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी से प्राप्त रकम से आरोपी द्वारा हीरो डेस्टिनी वाहन क्रय किया गया था।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा गुरूनानक नगर, वैशाली नगर, हाउसिंग बोर्ड जामुल, चरोदा, राधिका नगर, पुदमनगर एवं जिला बालोद के करहीभदर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया गया। चोरी के सोने-चांदी के जेवर महिलाओं के माध्यम से पावर हाउस स्थित शुभ-लाभ ज्वेलर्स में गिरवी रखे जाते थे। मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक दुर्गेश गोस्वामी को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे एवं ज्वेलरी दुकान से कुल 60 ग्राम सोना, 8.50 ग्राम चांदी, कैमरा, इंडक्शन चूल्हा, नगदी रकम 7,800 रुपए एवं चोरी में प्रयुक्त हीरो डेस्टिनी वाहन क्रमांक CG 07 DD 9877 जब्त किया गया है। कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 13,12,800 रुपये है। प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना की गई है।

उक्त कार्रवाई में एसीसीयू एवं थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज परीक्षण, सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 06 प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर सूना छोड़ने की स्थिति में पड़ोसियों अथवा स्थानीय पुलिस को जानकारी अवश्य दें एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post भिलाई में पुलिस के हत्थे चढ़ाअंतरराज्यीय चोर गिरोह, दो महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button