Blog

कांकेर में चोरों ने जियो टावर की 72 बैटरी उड़ाई, कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

कांकेर। जिले के बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में जियो टावर में लगे 72 नग बैटरी चोरों ने चोरी कर ली। इस घटना की जानकारी लगते ही कंपनी के सुपरवाइजर ने थाने में मामला दर्ज कराया है। कंपनी सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीवी 109 गोपालपुर में कंपनी की ओर से एक जियो टावर लगाया था। बीती रात अज्ञात चोरों ने 5 लाख रुपये की लागत की 72 नग बैटरी चोरी हो गई। कंपनी के सुपरवाइजर ने जब वहां जाकर देखा तो पता चला कि बैटरी बॉक्स में ताला लटका हुआ है। जबकि अंदर लगी हई बैटरी चोरी हो गई है। सुपरवाइजर ने इस मामले की जानकारी अपने कंपनी के अधिकारियों को बताने के साथ ही बांदे थाना में भी मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया गया है।

The post कांकेर में चोरों ने जियो टावर की 72 बैटरी उड़ाई, कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button