Blog

रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर भिलाई में रवीन्द्र उत्सव का आयोजन 3 मई को

भिलाई। रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती के अवसर पर गीत वितान कला केंद्र, भिलाई द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “रवीन्द्र उत्सव – 2026 : कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जीवंत यात्रा” का आयोजन 3 मई 2026 को किया जा रहा है।  कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका से सौजन्य भेंट की।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने राज्यपाल रमेन डेका को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। तथा रवीन्द्र जयंती के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, स्मारिका “स्वर्ण नाविका”  के लिए उनका संदेश प्राप्त करने हेतु पत्र भी भेंट किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में रजनी सिन्हा, मिथुन दास, चंद्रा बैनर्जी, प्रदीप कुमार मित्रा, शैलेश कुमार चाहंदे,  हिमांशु सिन्हा, शिवम मडामे  उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि “रवीन्द्र उत्सव – 2026” में संगीत, नृत्य, नाट्य एवं काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कविगुरु की बहुआयामी प्रतिभा को मंचित किया जाएगा। यह आयोजन सांस्कृतिक प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय अनुभव सिद्ध होगा।

The post रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर भिलाई में रवीन्द्र उत्सव का आयोजन 3 मई को appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button