रायपुर। बीसीसीआई सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी 2025-26 में छत्तीसगढ़ की वुमेन्स टीम का जलवा बरकरार है। छत्तीसगढ़ ने इस टूर्नामेंट का अपना लगातार चौथा मुकाबला जीत लिया है। छत्तीसगढ़ की सीनियर महिला टीम ने विदर्भ की टीम को 7 विकेट से हराया। छत्तीसगढ़ की महक नरवसे प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।
बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2025-26 में छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच गुरूवार को बडौदरा में विदर्भ टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 47.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 158 रन ही बनाये। विदर्भ की ओर से कप्तान दिशा कसाट ने 65 रन तथा लतिका इनामदार ने 27 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त मोना ने 17 रन बनाये।
छत्तीसगढ़ टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुये विदर्भ के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोके रखा तथा नियमित अंतराल में विकेट लेते रहें। छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे तथा तरन्नुम पठान ने 4-4 विकेट प्राप्त किया। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 47.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया।
छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने दोहरा प्रदर्शन करते हुये 66 रनों का योगदान दीया। उनके अतिरिक्त शिल्पा साहु ने महत्वपूर्ण 45 रन तथा कप्तान कृति गुप्ता ने 27 नाबाद रनों का योगदान दिया। विदर्भ की ओर से कोमल, कंचन तथा आरती बेहनवाल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। इस तरह छत्तीसगढ़ ने मैच 7 विकेट से जीत लिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए महक नरवसे को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
The post बीसीसीआई सीनियर महिला वनडे : छत्तीसगढ़ की लगातार चौथी जीत, विदर्भ को 7 विकेट से हराया appeared first on ShreeKanchanpath.



