नई दिल्ली। देश की सेना का ताकत बढ़ाने रक्षा मंत्रालय ने अहम सौदा किया है। रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी ने 3.25 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदे को मंजूर किया है। इससे भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानऔर नौसेना के लिए 6 P-8I पोसीडॉन समुद्री निगरानी विमानों की खरीद होगी।
मिली जानकारी के अनुसार इस रक्षा सौदे के बाद 114 नए राफेल विमानों के शामिल होने से भारतीय वायुसेना को 6 से 7 नए स्क्वाड्रन मिलेंगे। वर्तमान में वायुसेना के पास लगभग 30 स्क्वाड्रन हैं। देश की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए 42 स्क्वाड्रन की आवश्यकता है। साथ ही डीएसी ने नौसेना के बेड़े में 6 नए P-8I एयरक्राफ्ट जोड़ने को मंजूरी दी है।
भारतीय नौसेना पहले से ही 12 P-8I विमानों का संचालन कर रही है। इन नए विमानों के आने से हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी (एंटी सबमरीन) क्षमता को और अधिक मजबूती मिलेगी। डीएसी की मंजूरी मिलने के बाद अब यह प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) के पास भेजा जाएगा।
The post सेना की बढ़ेगी ताकत : 3.25 लाख करोड़ रुपए का रक्षा सौदा, 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी appeared first on ShreeKanchanpath.


