Blog

निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली गोलियां, चार राउंड फायरिंग… जांच में जुटी पुलिस

मुंबई। मुंबई में  मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर गोली चलने की घटना सामने आई है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच अभी जारी है और अब तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर सबूत जुटा रही हैं और फायरिंग के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।घटना के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा घेरे को देखा जा सकता है।

The post निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली गोलियां, चार राउंड फायरिंग… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button