मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि अजित पवार जिला परिषद के चुनावों के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। बारामती में रनवे के पास पहुंचने से पहले ही विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। अजित पवार आकस्मिक निधन पर देशभर में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार पुणे में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव होने वाले हैं और अजित पवार ने इन चुनावों के सिलसिले में ही बारामती रवाना हुए थे। यहां अजित पवार चार चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले थे। अजित पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती के लिए रवाना हुए। बुधवार की सुबह लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय डीजीसीए ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर भावुक पोस्ट में लिखा, ‘बारामती, महाराष्ट्र में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजन खो दिए। मैं इस क्षण में शोकग्रस्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं।’ पीएम मोदी ने लिखा, ‘अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत संबंध था। उन्हें महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में मेहनती और समर्पित व्यक्ति के रूप में व्यापक सम्मान मिला। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका आकस्मिक निधन बेहद स्तब्ध करने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’
The post Breaking News : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा appeared first on ShreeKanchanpath.



