Blog

विश्व एड्स दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया उद्घाटन, लोगों से की यह अपील

रायपुर। विश्व एड्स दिवस सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। इस मौके पर विधायक रेणुका सिंह भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जायसवाल ने HIV AIDS की रोकथाम पर विभाग की गतिविधियों को और बढ़ाने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी नागरिकों से भी आग्रह किया कि HIV संक्रमितों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। प्रचार प्रसार को और ज्यादा करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमको गांव गांव जाकर जागृत करने की जरूरत है ताकि HIV संक्रमितों को पूरा अधिकार मिल सके, उनके साथ सम्मान जनक व्यवहार हो सके।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त सह परियोजना संचालक महोदया ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं, NHM तथा समस्त राज्य मुख्यालय कर्मचारियों को HIV AIDS की रोकथाम तथा भेदभाव को रोकने के लिए शपथ दिलाई।

The post विश्व एड्स दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया उद्घाटन, लोगों से की यह अपील appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button